अग्रवाल समाज के लिए एक नई पहल - AgrawalVivahSewa.com
आज अग्रवाल समाज में विवाह संबंधी बढ़ती समस्याओं को देखते हुए पहली बार पूर्णतः सेवा भाव से यह मंच तैयार किया गया है।
वर्तमान समय में अग्रवाल समाज के अनेक परिवारों के लिए योग्य विवाह संबंध ढूँढना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इस समस्या के समाधान हेतु "अग्रवाल विवाह सेवा" परियोजना की शुरुआत हुआ है। इसका उद्देश्य किसी प्रकार का व्यक्तिगत लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज के सभी परिवारों को एक सुरक्षित, सरल एवं विश्वसनीय वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है।
AgrawalVivahSewa.com एक No Profit - No Loss आधार पर संचालित गैर-व्यावसायिक (Non-Commercial) सामाजिक पहल है। वार्षिक संचालन व्यय निकालने के पश्चात यदि कोई राशि बचती है, तो उसका उपयोग अग्रवाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग हेतु किया जाएगा।
प्रमुख विशेषताएँ
- आधार और अन्य पहचान माध्यम एवं OTP द्वारा सत्यापन से सदस्यों की प्रामाणिकता सुनिश्चित की जाती है।
- फर्जी प्रोफाइल एवं ब्रोकरों से सुरक्षा।
- योग्य रिश्तों से सीधे संपर्क की सुविधा।
- आपका मोबाइल नंबर किसी भी सदस्य को तब तक दिखाई नहीं देगा, जब तक आप स्वयं अनुमति नहीं देंगे।
- बेटियों की गोपनीयता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान।
- अनावश्यक और unwanted calls से बचाव।
- यदि किसी कारणवश आप स्वयं सामने वाले परिवार से बात करने में असहज महसूस करते हैं, तो हमारी टीम प्रारंभिक संवाद स्थापित करने एवं परिचय कराने में भी सहायता कर सकती है।
सामाजिक सहभागिता
नटवरलाल अग्रवाल विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक संगठनों से जुड़े हुए हैं, जिनमें प्रमुख हैं:
- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन
- अग्रोहा विकास ट्रस्ट
- अग्रवाल समाज एकता अभियान (पंजीकृत)
- अग्रवाल वंशावली
- सिंघल वेलफेयर ट्रस्ट
अन्य समाजसेवी कार्य
- शिक्षा सहायता कार्यक्रम
- स्वास्थ्य शिविर
- धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
- अग्रवाल समाज एकता अभियान
- अग्रवाल वंशावली निर्माण एवं संरक्षण
हमारा उद्देश्य
समाज के प्रत्येक परिवार को एक विश्वसनीय, पारदर्शी एवं सेवा-भाव आधारित वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना, जिससे योग्य रिश्तों की खोज सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बन सके।