Welcome to Agrawal Vivah Sewa — discover trusted profiles and find the match that feels right for you.
Terms

नियम एवं शर्तें (Terms & Conditions)

AgrawalVivahSewa.com एक सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक (Non-Commercial) वैवाहिक मंच है, जिसका संचालन "No Profit - No Loss" आधार पर किया जाता है। इस वेबसाइट का उद्देश्य अग्रवाल समाज के योग्य विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित एवं विश्वसनीय माध्यम उपलब्ध कराना है।

इस वेबसाइट का उपयोग करने वाले सभी सदस्य निम्नलिखित नियमों एवं शर्तों को स्वीकार करते हैं।

1. सदस्यता पात्रता

  1. सदस्य की आयु भारतीय कानून के अनुसार विवाह योग्य होनी चाहिए।
    • पुरुष: न्यूनतम 21 वर्ष
    • महिला: न्यूनतम 18 वर्ष
  2. सदस्य द्वारा दी गई सभी जानकारी सत्य, सटीक एवं अद्यतन होनी चाहिए।
  3. सदस्य स्वयं अथवा अपने परिवार की ओर से प्रोफाइल बना सकता है।
  4. फर्जी, भ्रामक अथवा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से प्रोफाइल बनाना प्रतिबंधित है।

2. सत्यापन

  1. वेबसाइट आधार, मोबाइल OTP अथवा अन्य उपयुक्त माध्यमों से पहचान सत्यापन कर सकती है।
  2. सत्यापन का उद्देश्य केवल सदस्य की प्रामाणिकता सुनिश्चित करना है।
  3. सत्यापन के बावजूद वेबसाइट किसी सदस्य के चरित्र, व्यवहार, वैवाहिक स्थिति, आय, शिक्षा अथवा अन्य दावों की पूर्ण गारंटी नहीं देती।

3. सदस्य की जिम्मेदारी

  1. सदस्य द्वारा दी गई जानकारी की सत्यता की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सदस्य की होगी।
  2. किसी भी रिश्ते को आगे बढ़ाने से पूर्व परिवार स्वयं स्वतंत्र रूप से जांच-पड़ताल करें।
  3. वेबसाइट केवल परिचय का माध्यम है, किसी विवाह, सगाई अथवा संबंध की सफलता की गारंटी नहीं देती।

4. दलाल एवं व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध

  1. ब्रोकर, एजेंट, मैरिज ब्यूरो अथवा व्यावसायिक उद्देश्य से कार्य करने वाले व्यक्तियों को सदस्यता की अनुमति नहीं है।
  2. किसी भी प्रकार की व्यावसायिक, प्रचारात्मक अथवा अवांछित गतिविधि पाए जाने पर प्रोफाइल तत्काल हटाई जा सकती है।

5. गैर-व्यावसायिक संस्था

  1. AgrawalVivahSewa.com का संचालन सेवा भावना से किया जाता है।
  2. यह मंच "No Profit - No Loss" आधार पर संचालित है।
  3. संचालन व्यय के पश्चात यदि कोई राशि बचती है तो उसका उपयोग अग्रवाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह एवं अन्य समाजसेवी कार्यों में किया जा सकता है।

6. निषिद्ध गतिविधियाँ

  1. आप वेबसाइट का उपयोग किसी भी प्रकार के उत्पीड़न (Harassment), अभद्र, अपमानजनक या आपत्तिजनक व्यवहार के लिए नहीं करेंगे। इसमें मानहानिकारक (Libelous), झूठे या बदनाम करने वाले (Slanderous), अपमानजनक (Abusive), अश्लील (Obscene), अशोभनीय (Pornographic), जातीय या धार्मिक घृणा फैलाने वाली (Racist) अथवा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक भाषा, चित्र, ऑडियो या वीडियो का प्रकाशन या प्रसारण शामिल है।
  2. आप वेबसाइट का उपयोग किसी भी व्यक्ति की निजता (Privacy), संपत्ति (Property) अथवा अन्य नागरिक अधिकारों (Civil Rights) का उल्लंघन करने के लिए नहीं करेंगे।
  3. आप ऐसा कोई संदेश, चित्र, ऑडियो, वीडियो या अन्य सामग्री प्रकाशित, अपलोड अथवा साझा नहीं करेंगे जो किसी तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करती हो। इसमें कॉपीराइट (Copyright), ट्रेडमार्क (Trademark), गोपनीयता (Privacy), व्यक्तिगत अथवा स्वामित्व संबंधी अधिकारों का उल्लंघन, धोखाधड़ी (Fraud), गैरकानूनी गतिविधियाँ अथवा किसी भी लागू कानून का उल्लंघन शामिल है।
  4. आप वेबसाइट का उपयोग किसी भी प्रकार के विज्ञापन (Advertisement), धन संग्रह (Fundraising), वस्तुओं या सेवाओं के प्रचार (Promotion), व्यावसायिक प्रस्ताव (Commercial Solicitation) अथवा किसी अन्य वेबसाइट के प्रचार-प्रसार के लिए नहीं करेंगे।

7. असभ्य एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग

हमारी वेबसाइट पर असभ्य, अपमानजनक या अभद्र भाषा का प्रयोग पूर्णतः निषिद्ध है। यदि किसी सदस्य के विरुद्ध ऐसी भाषा के प्रयोग की शिकायत प्राप्त होती है या जाँच में यह सत्य पाया जाता है, तो उसकी सदस्यता बिना किसी पूर्व सूचना के तत्काल समाप्त की जा सकती है।

यदि कोई सदस्य हमारी टीम के साथ अभद्र या अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है, तो उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी तथा किसी भी प्रकार का रिफंड (Refund) नहीं दिया जाएगा।

8. सदस्य द्वारा प्रकाशित सामग्री

Agrawal Vivah Seva के बारे में किसी भी सदस्य द्वारा प्रकाशित, साझा या प्रदर्शित किसी भी जानकारी, राय (Opinion), सलाह (Advice), कथन (Statement) या अन्य सामग्री की सत्यता, पूर्णता अथवा विश्वसनीयता की हम कोई गारंटी नहीं देते।

ऐसी किसी भी जानकारी, सलाह या कथन पर विश्वास करना या उसके आधार पर निर्णय लेना पूर्णतः आपकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

9. वेबसाइट की उपलब्धता एवं अस्वीकरण (Disclaimer)

AgrawalVivahSeva.com एक सामाजिक, गैर-व्यावसायिक (No Profit – No Loss) वैवाहिक परिचय मंच है, जिसका उद्देश्य अग्रवाल समाज के योग्य वर एवं वधू तथा उनके परिवारों को आपस में जोड़ना है।

यह वेबसाइट "जैसी है" (As Is) के आधार पर उपलब्ध कराई जाती है। हम यह गारंटी नहीं देते कि वेबसाइट या इसकी सेवाएँ सदैव बिना किसी रुकावट, त्रुटि या तकनीकी समस्या के उपलब्ध रहेंगी। समय-समय पर रखरखाव (Maintenance), तकनीकी कारणों अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण सेवाओं में विलंब, बाधा या अस्थायी अनुपलब्धता हो सकती है।

हम वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सदस्य द्वारा दी गई जानकारी, फोटो, दस्तावेज़, राय, कथन या अन्य सामग्री की पूर्ण सत्यता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते। प्रत्येक सदस्य अपनी प्रोफ़ाइल एवं उसके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के लिए स्वयं उत्तरदायी होगा।

AgrawalVivahSeva.com केवल एक परिचय (Matchmaking Facilitation) मंच है। किसी भी सदस्य के चरित्र, व्यवहार, वैवाहिक स्थिति, आय, शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य, पारिवारिक पृष्ठभूमि या अन्य विवरण का स्वतंत्र सत्यापन करना संबंधित पक्षों की स्वयं की जिम्मेदारी होगी।

वेबसाइट के माध्यम से होने वाले किसी भी संवाद, परिचय, मुलाकात, सगाई, विवाह अथवा अन्य व्यक्तिगत निर्णय के लिए AgrawalVivahSeva.com, उसके संचालक, ट्रस्टी, स्वयंसेवक अथवा टीम किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

10. वित्तीय लेन-देन संबंधी अस्वीकरण

अग्रवाल विवाह सेवा केवल एक परिचय मंच है।

किसी भी सदस्य, कर्मचारी, स्वयंसेवक, पदाधिकारी, प्रतिनिधि अथवा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर किया गया कोई भी नकद, UPI, बैंक ट्रांसफर, चेक, उधार, निवेश, उपहार, कमीशन, सेवा शुल्क या अन्य किसी प्रकार का वित्तीय लेन-देन पूर्णतः संबंधित पक्षों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

अग्रवाल विवाह सेवा, इसके संस्थापक, ट्रस्ट, प्रबंधन, कर्मचारी, पदाधिकारी अथवा स्वयंसेवक ऐसे किसी भी लेन-देन, धोखाधड़ी, धन की हानि, भुगतान विवाद अथवा वसूली के लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

संस्था द्वारा अधिकृत शुल्क केवल वेबसाइट अथवा अधिकृत भुगतान माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत बैंक खाते, UPI अथवा नकद में किया गया भुगतान संस्था का अधिकृत भुगतान नहीं माना जाएगा।

11. प्रोफाइल निलंबन एवं समाप्ति

वेबसाइट प्रशासन बिना पूर्व सूचना के किसी भी प्रोफाइल को निलंबित अथवा हटाने का अधिकार सुरक्षित रखता है यदि:

12. दायित्व की सीमा (Limitation of Liability)

  1. वेबसाइट केवल परिचय का मंच प्रदान करती है।
  2. किसी सदस्य द्वारा गलत जानकारी, धोखाधड़ी, आर्थिक नुकसान, भावनात्मक नुकसान अथवा अन्य विवाद के लिए वेबसाइट, ट्रस्ट, संचालक या स्वयंसेवक उत्तरदायी नहीं होंगे।
  3. विवाह, सगाई अथवा किसी भी व्यक्तिगत निर्णय की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित परिवारों की होगी।

13. बौद्धिक संपदा

वेबसाइट की सामग्री, लोगो, डिज़ाइन, डेटाबेस एवं अन्य सामग्री का स्वामित्व संबंधित संचालकों अथवा ट्रस्ट के पास सुरक्षित रहेगा।

14. संशोधन का अधिकार

AgrawalVivahSewa.com समय-समय पर इन नियमों एवं शर्तों में संशोधन कर सकता है। संशोधित नियम वेबसाइट पर प्रकाशित होने के बाद प्रभावी माने जाएंगे।

15. विवाद एवं क्षेत्राधिकार

इन नियमों एवं शर्तों पर भारतीय कानून लागू होगा।

किसी भी विवाद की स्थिति में न्यायालय क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) केवल नई दिल्ली, भारत के न्यायालयों का होगा।

16. सहमति

वेबसाइट पर पंजीकरण अथवा उपयोग करके सदस्य यह स्वीकार करता है कि उसने इन नियमों एवं शर्तों को पढ़ लिया है, समझ लिया है और वह इनका पालन करने के लिए सहमत है।