Refund & Cancellation Policy
प्रभावी तिथि: 09/07/2026
AgrawalVivahSewa.com एक सामाजिक, गैर-व्यावसायिक (Non-Commercial) एवं "No Profit - No Loss" आधार पर संचालित वैवाहिक सेवा मंच है। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का व्यापारिक लाभ अर्जित करना नहीं, बल्कि अग्रवाल समाज के परिवारों को एक सुरक्षित, सरल एवं विश्वसनीय वैवाहिक मंच उपलब्ध कराना है।
सदस्यता शुल्क केवल वेबसाइट के संचालन एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यय की पूर्ति हेतु निर्धारित किया गया है, जिसमें मुख्यतः निम्नलिखित खर्च सम्मिलित हैं-
- सर्वर एवं होस्टिंग व्यय
- OTP एवं सत्यापन (Verification) व्यय
- वेबसाइट का रख-रखाव एवं तकनीकी सहायता
- कार्यालय संचालन व्यय
- प्रशासनिक एवं संचार व्यय
- सुरक्षा एवं डेटा संरक्षण से संबंधित व्यय
- अन्य आवश्यक संचालन व्यय
यह शुल्क वास्तविक संचालन लागत के आधार पर निर्धारित किया जाता है। यदि किसी समय संचालन व्यय शुल्क से अधिक हो जाता है, तो उसकी पूर्ति संचालकों द्वारा स्वयं की जाती है। संस्था का किसी प्रकार का लाभ कमाने या किसी से अनिवार्य दान (Donation) लेने का कोई उद्देश्य नहीं है।
यदि वित्तीय वर्ष के अंत में संचालन व्यय के बाद कोई राशि शेष रहती है, तो उसका उपयोग सिंघल वेलफेयर ट्रस्ट के उपनियमों (Bye-laws) के अनुसार समाजसेवा एवं जनकल्याण कार्यों में किया जाएगा।
Refund Policy
सदस्यता शुल्क का भुगतान होते ही संबंधित सदस्य के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक सेवाएँ प्रारंभ हो जाती हैं। इसलिए एक बार भुगतान किए जाने के बाद सदस्यता शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस (Non-Refundable) नहीं किया जाएगा।
निम्नलिखित परिस्थितियों सहित, परंतु इन्हीं तक सीमित नहीं, किसी भी स्थिति में शुल्क वापस नहीं किया जाएगा-
- सदस्य स्वयं अपना प्रोफाइल हटाना या निष्क्रिय करना चाहता हो।
- सदस्य को उपयुक्त रिश्ता प्राप्त न हो।
- किसी अन्य सदस्य द्वारा उत्तर न दिया जाए।
- किसी सदस्य द्वारा संपर्क स्वीकार न किया जाए या ब्लॉक कर दिया जाए।
- बातचीत प्रारंभ होने के बाद रिश्ता आगे न बढ़े।
- सगाई, विवाह अथवा संबंध किसी भी कारण से न हो।
- सदस्य द्वारा वेबसाइट का उपयोग बंद कर दिया जाए।
- सदस्य अपनी व्यक्तिगत इच्छा से सदस्यता समाप्त करना चाहे।
AgrawalVivahSewa.com केवल योग्य परिवारों के बीच परिचय एवं संपर्क का माध्यम उपलब्ध कराता है। किसी भी विवाह, सगाई, रिश्ते के तय होने अथवा उसकी सफलता की गारंटी नहीं दी जाती।
Cancellation
सदस्य किसी भी समय अपना प्रोफाइल हटाने या सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध कर सकता है। प्रोफाइल हटाए जाने अथवा सदस्यता समाप्त होने के पश्चात भी पूर्व में जमा किया गया सदस्यता शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
विशेष परिस्थिति
यदि किसी भुगतान में तकनीकी त्रुटि के कारण एक ही सदस्य से एक ही सेवा के लिए एक से अधिक बार राशि कट जाती है, अथवा वेबसाइट/भुगतान प्रणाली की स्पष्ट तकनीकी गलती सिद्ध होती है, तो संस्था उचित जांच के बाद लागू भारतीय कानून एवं भुगतान सेवा प्रदाता के नियमों के अनुसार आवश्यक निर्णय लेने का अधिकार सुरक्षित रखती है।
AgrawalVivahSewa.com का उद्देश्य सेवा है, व्यवसाय नहीं। आपका सदस्यता शुल्क अग्रवाल समाज के लिए एक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं दीर्घकालिक वैवाहिक मंच के संचालन में सहयोग प्रदान करता है।